सक्ती

सक्ती जिले की तीन रेत खदानों की नीलामी पूरी, किकिरदा–करही–सकराली के लिए अधिमान्य बोलीदार हुए चयनित

सक्ती,15 नवम्बर 2025

छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम 2025 के तहत सक्ती जिले में रेत खदानों के नए आबंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। किकिरदा, करही-2 और सकराली की तीन रेत खदानों के लिए हुई रिवर्स ऑक्शन नीलामी में अधिमान्य बोलीदारों का चयन किया गया है।

MSTC पोर्टल पर लॉटरी के माध्यम से नीलामी प्रक्रिया

14 नवम्बर को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में जिला स्तरीय समिति की मौजूदगी में MSTC ऑनलाइन पोर्टल के जरिए लॉटरी प्रणाली से नीलामी खोली गई। इस दौरान सभी बोलीदाता भी उपस्थित रहे।

इन आवेदकों को मिला खदानों का अधिकार

नीलामी प्रक्रिया के परिणाम इस प्रकार रहे—

सकराली रेत खदान (तहसील डभरा) – कमलेश, हसौद

किकिरदा रेत खदान – मुकेश बंसल, रायगढ़

करही-2 रेत खदान (तहसील हसौद) – कैलाश चंद्र मालाकार, रायगढ़

जिला प्रशासन के अनुसार, चयनित अधिमान्य बोलीदारों को आगे की औपचारिकताओं के बाद खदान संचालन का अधिकार सौंपा जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button