छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में बच्चा चोरी के शक में ऑटो ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई, पेड़ से बांधकर लोगों ने किया हमला

रिपोर्टर: सुरेन्द्र साहू /लोकेशन: सूरजपुर

सूरजपुर में बच्चा चोरी के शक में एक ऑटो चालक के साथ भीड़ द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के परशुराम मंदिर के पास लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसे पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि ऑटो चालक जबरदस्ती एक छात्रा को अपने ऑटो में बैठाने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद लोगों को उस पर बच्चा चोरी का शक हो गया और भीड़ ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ऑटो चालक को भीड़ से छुड़ाकर ऑटो सहित कोतवाली थाना ले आई।
फिलहाल पुलिस ऑटो चालक से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button