छत्तीसगढ़जशपुर

“कुनकुरी में सड़क सुरक्षा का संदेश, जय स्तंभ चौक पर पुलिस का जागरूकता अभियान”

दीपक वर्मा – कुनकुरी
लोकेशन – कुनकुरी

“कुनकुरी में सड़क सुरक्षा का संदेश, जय स्तंभ चौक पर पुलिस का जागरूकता अभियान”

ऐंकर- कुनकुरी में एस एस पी शशि मोहन सिंह जशपुर के मार्गदर्शन में सड़क हादसों को रोकने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जय स्तंभ चौक, थाना कुनकुरी के सामने एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे नुक्कड़ नाटक भी पेश किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश कुमार पाटनवार एडिशनल एसपी जशपुर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट सिर्फ नियम नहीं, बल्कि जीवन सुरक्षा का सबसे बड़ा साधन हैं।

इस मौके पर कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव, यातायात प्रभारी प्रदीप मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी और जवान मौजूद रहे। समाजसेवी राधेश्याम जिंदल के सहयोग से बाइक सवार युवकों को हेलमेट वितरण किया गया।
इस दौरान कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए हेलमेट वितरण के बाद स्वयं एवं समस्त पुलिस अधिकारी एवं शहरवासी नागरिकों द्वारा हेलमेट रैली निकालकर कुनकुरी नगर भ्रमण कर जागरूकता का संदेश दिया।

प्रदीप मिश्रा यातायात प्रभारी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी सुरक्षित रखें।देखा जाए तो कुनकुरी में पुलिस का यह प्रयास सड़क सुरक्षा को लेकर एक सकारात्मक संदेश देता है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button