सूरजपुर

ओडगी जनपद के बिहारपुर स्कूल में किशोर सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम — गुड टच-बैड टच से लेकर बाल विवाह रोकथाम तक अहम जानकारी

लोकेशन — सूरजपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्ट — सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर जिले में किशोरों की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद पंचायत ओडगी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहारपुर में आज एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर एस. जयवर्धन और महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को जीवन से जुड़े कई संवेदनशील और जरूरी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य रूप से—

गुड टच – बैड टच

रूप नहीं गुण का महत्व

आज हमने क्या सीखा

पढ़ाई का कोना

घरेलू हिंसा

लिंग आधारित हिंसा

बाल विवाह मुक्त सूरजपुर अभियान

इन विषयों पर विशेषज्ञों ने बच्चों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें जागरूक किया।

साथ ही बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, और 112 की जानकारी देकर बताया गया कि किसी भी संकट की स्थिति में ये नंबर उनके लिए जीवनरक्षक साबित हो सकते हैं।

इस जागरूकता कार्यक्रम में यूनिसेफ एग्रिकोन फाउंडेशन के ब्लॉक समन्वयक धनराज जगते, विद्यालय के प्रिंसिपल अरुण कुमार राठौड़, और सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम अनुशासनपूर्वक और सहभागिता के साथ संपन्न हुआ।

अंत में छात्रों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई गई, जिससे उन्हें समाज में जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा मिली।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button