आयुष शर्मा बने भाजयुमो अकलतरा नगर मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

रिपोर्टर -मयंक/लोकेशन -अकलतरा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साथ के मार्गदर्शन तथा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े की सहमति से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह द्वारा युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों की सूची घोषित की गई।
घोषित सूची में आयुष शर्मा को भाजयुमो अकलतरा नगर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उनके पूर्व अनुभव और सक्रियता को देखते हुए यह दायित्व दिया है। आयुष शर्मा इससे पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में नगर अध्यक्ष, जिला संयोजक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में दायित्व निभा चुके हैं।


नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अकलतरा के शास्त्री चौक पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि आयुष शर्मा के नेतृत्व में युवा मोर्चा संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती देगा तथा युवाओं को पार्टी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।





