चंद घंटों में अंधे कत्ल का खुलासा करने वाला ‘बाघा’ बना कोरबा का गौरव

कोरबा पुलिस के खोजी डॉग ‘बाघा’ ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कानून व्यवस्था मजबूत करने में उसकी भूमिका कितनी अहम है।
अंधे कत्ल की गुत्थी को चंद घंटों में सुलझाने वाले इस बहादुर डॉग को कोरबा में आयोजित डॉग शो के दौरान विशेष सम्मान से नवाजा गया।
अंधे कत्ल के मामले में कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता दिलाने वाले खोजी डॉग ‘बाघा’ को आज मंच से सम्मानित किया गया।
कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल के बाद आरोपी फरार था, लेकिन घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर ‘बाघा’ ने पुलिस टीम को सीधे आरोपी तक पहुंचाया।
महज कुछ ही घंटों में आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी संभव हो सकी।
इसी उल्लेखनीय सफलता के लिए कोरबा में आयोजित डॉग शो के दौरान ‘बाघा’ को स्पेशल सम्मान प्रदान किया गया।


“कोरबा पुलिस और खोजी डॉग ‘बाघा’ ने बेहतरीन कार्य किया है।
ऐसे प्रयासों से कानून व्यवस्था और भी मजबूत होती है।”
खोजी डॉग ‘बाघा’ अब तक कोरबा जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में
85 से अधिक मामलों में पुलिस की मदद कर चुका है।
इन मामलों में चोरी, डकैती, हत्या, अंधे कत्ल, लूट और गुमशुदगी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
अपराधियों पर शिकंजा कसने में पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाले
खोजी डॉग्स की भूमिका एक बार फिर साबित हुई है।
आज ‘बाघा’ सिर्फ एक खोजी डॉग नहीं, बल्कि पूरे कोरबा जिले का गौरव बन चुका है।




