छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चांपा में गौ सेवा का अनूठा आयोजन, बाजोरिया फाउंडेशन ने किया कोटना वितरण,

रिपोर्टर गोल्डी श्रीवास / लोकेशन जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा। जिले के चांपा नगर में बाजोरिया फाउंडेशन द्वारा हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कोटना पात्र (गायों को दाना-पानी देने के लिए उपयोगी पात्र) का वितरण किया गया। यह आयोजन चांपा के बरपाली चौक स्थित ओम सिटी परिसर में सादगी और सेवा भाव के साथ संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ संयुक्त कलेक्टर सक्ती अरुण कुमार सोमजी एवं उनके परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गौ सेवक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने कोटना प्राप्त कर गौ सेवा के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और इसे आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।बाजोरिया फाउंडेशन की यह पहल क्षेत्र में लगातार लोगों को सेवा और संवेदना से जोड़ रही है। संस्था के अनुसार, कोटना वितरण का कार्य अभी भी जारी है, जिससे और अधिक लोग इस अभियान से जुड़ सकें।
अधिक जानकारी के लिए संचालक शैलेश बाजोरिया से मोबाइल नंबर 9329498321 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button