छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चांपा ठेकेदार संघ के अध्यक्ष बने फिर बलबीर सिंह ढिल्लों

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा / लोकेशन: जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा के नगर पालिका परिषद चांपा में ठेकेदार संघ के चुनाव संपन्न हो गए हैं। मतदान के बाद एक बार फिर बलबीर सिंह ढिल्लों को ठेकेदार संघ का अध्यक्ष चुना गया है। संघ के सदस्यों ने नियमानुसार मतदान कर सर्वसम्मति से उन्हें दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।


बलबीर सिंह ढिल्लों के पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर ठेकेदार संघ के सदस्यों और सहयोगियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर संघ के कई सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा ठेकेदारों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।
इस अवसर पर रमेश सराफ, राजेश्वर मिश्रा, गणेश कुमार मोदी, अजय शर्मा, देवेश विश्वकर्मा, दीपक सिंघानिया, धनंजय महाराज, गिरीश मोदी, जय थवाइत, जस्तेज सिंह खटकर, प्रमोद सोनवानी, पुष्पराज निर्मलकर, विजयकांत महाराज, जुबेर मेमन, घनश्याम देवांगन, जावेद अहमद, बसीर रिजवी और प्रदीप मोदी सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button