बलरामपुर

धान बिचौलियों पर बलरामपुर प्रशासन का बड़ा एक्शन — 4000 बोरी अवैध धान और 7 वाहन जब्त, सीमाओं पर कड़ी निगरानी

बलरामपुर

आगामी धान खरीदी सीजन को देखते हुए बलरामपुर प्रशासन बिचौलियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश पर गठित संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई करते हुए अब तक लगभग 4000 बोरी अवैध धान जब्त किया है। साथ ही, परिवहन में लगे 7 पिकअप वाहनों को भी जब्त किया गया है।जानकारी के अनुसार, बिचौलियों द्वारा बड़े पैमाने पर धान का अवैध भंडारण और परिवहन किया जा रहा था। प्रशासन ने मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए इन सभी पर सख्त कदम उठाए हैं।

प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई धान खरीदी के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने और अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की जा रही है। 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ होनी है, जिसके चलते बिचौलियों पर निगरानी और अधिक कड़ी कर दी गई है।

बिचौलियों की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए जिले में 22 इंटरेस्टेड नाके (जांच चौकियां) स्थापित किए गए हैं। वहीं, बलरामपुर जिले से लगी झारखंड, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर भी सतर्क निगरानी रखी जा रही है, ताकि अन्य राज्यों से अवैध रूप से धान का प्रवेश या निकासी न हो सके।

कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने कहा कि प्रशासन किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर अवैध धान कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button