सूरजपुर

मुस्कान महिला सहायता समूहों को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण

लोकेशन – सूरजपुर, छत्तीसगढ़

रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

जिला खनिज न्यास संस्थान की राशि से जिले में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में मुस्कान महिला स्व-सहायता समूह को मधुमक्खी पालन के लिए प्रोत्साहित किया गया। कलेक्टर के निर्देश पर उद्यान विभाग द्वारा महिला समूहों को एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया और आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि मधुमक्खी पालन कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाला व्यवसाय है, जिससे शहद सहित अन्य उत्पाद प्राप्त होते हैं। यह महिलाओं, बेरोजगार युवाओं और भूमिहीन किसानों के लिए आत्मनिर्भरता का बेहतर साधन है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button