जशपुर

दुलदुला धान खरीदी केंद्र में बेहतर व्यवस्था, किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

दीपक वर्मा
दुलदुला, जशपुर
07/01/2026

जशपुर जिले के दुलदुला धान खरीदी केंद्र में इस वर्ष धान खरीदी को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
सरकार की नई और पारदर्शी व्यवस्था से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
धान खरीदी प्रक्रिया के सुचारू संचालन को लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

दुलदुला धान खरीदी केंद्र में इस बार किसानों को पहले की तुलना में कहीं अधिक सुविधाएं मिल रही हैं।
किसानों का कहना है कि टोकन व्यवस्था अब सरल हो गई है, जिससे उन्हें घंटों इंतजार नहीं करना पड़ रहा।
तुलाई मशीनें समय पर चालू रहती हैं और धान खरीदी प्रक्रिया में किसी तरह की अनावश्यक देरी नहीं हो रही है।
किसानों के अनुसार, सरकार की नई व्यवस्था से उन्हें न केवल धान बेचने में आसानी हो रही है, बल्कि उन्हें उचित और समय पर मूल्य भी मिल रहा है।
बेहतर इंतजामों से खुश किसानों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।
धान खरीदी केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है।
लगातार निरीक्षण कर नियमों के पालन की समझाइश दी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
किसानों को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में भी इसी तरह पारदर्शी और सुचारू ढंग से धान खरीदी की व्यवस्था जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button