कोरबा

सावधान! कोरबा में जाम का जाल, प्रशासन की अनदेखी से जनता परेशान

कोरबा शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे सोनालिया रेलवे फाटक चौक से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक तक लगभग 2 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

करीब एक घंटे तक वाहन रेंगते रहे, जिससे दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, स्कूली बसें, दोपहिया-चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ एम्बुलेंस और जरूरी सेवाएं भी जाम में फंसी रहीं। कई मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरबा में ट्रैफिक जाम अब रोज़मर्रा की समस्या बन चुका है, लेकिन इसके बावजूद न तो ट्रैफिक पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था दिखती है और न ही प्रशासन की ओर से कोई स्थायी समाधान सामने आ रहा है।

बताया जा रहा है कि रेलवे फाटक, अव्यव पार्किंग, भारी वाहनों की आवाजाही और ट्रैफिक कर्मियों की कमी के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों ने सवाल उठाया है कि जब जाम की समस्या रोज़ की है, तो प्रशासन पहले से वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं करता?

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कोरबा की रफ्तार पूरी तरह थम गई, और लोग गाड़ियों में फंसे मदद का इंतज़ार करते रहे।

अब बड़ा सवाल यही है—
प्रशासन कब इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेगा और कोरबा को जाम से निजात दिलाएगा?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button