छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर में भक्ति माता कर्मा जयंती महोत्सव, सीएम विष्णु देव साय ने की 75 लाख की घोषणा

लोकेशन — सूरजपुर, छत्तीसगढ़/रिपोर्टर — सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सूरजपुर रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पर विधिवत पूजा-अर्चना की और माँ कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, श्याम बिहारी जायसवाल और राजेश अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने साहू समाज के लिए भवन एवं बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु 75 लाख रुपये की घोषणा की और समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button