
रायपुर
छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Congress) के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की पहली बैठक 6 दिसंबर 2025 को रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत उपस्थित रहे।


बैठक में क्या हुआ प्रमुख विचार-विमर्श
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को संगठन सृजन और कार्य प्रणाली पर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “देश में पहली बार संगठन सृजन का काम हुआ है। आलाकमान ने आप सभी पर भरोसा जताया है। उस पर खरे उतरना है और एआईसीसी व पीसीसी के निर्देशों का पालन करना है।”
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैठक में उपस्थित जिलाध्यक्षों को सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने और भाजपा की फांसीवादी विचारधारा से लड़ने के लिए प्रेरित किया।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि “जिलाध्यक्षों को महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के साथ मिलकर काम करना चाहिए। जिला स्तर पर सेवादल को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।”
बैठक का उद्देश्य
बैठक का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक दिशा-निर्देश देना, जिला स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सेवादल को सक्रिय करना और आगामी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना था।




