रायपुर में भूपेश बघेल का पुतला दहन, भाजयुमो का आरोप– ‘सनातन और साधु-संत विरोधी कांग्रेस’

रायपुर, छत्तीसगढ़
रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कथित बयान के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़कों पर उतर आया। भाजयुमो ने रायपुर में भूपेश बघेल का पुतला फूंकते हुए कांग्रेस पर सनातन धर्म और साधु-संतों के अपमान का आरोप लगाया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस भगवान राम, सनातन परंपरा और धार्मिक परंपराओं के खिलाफ एजेंडा चलाती रही है।
रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ सड़कों पर उतरे।
हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर दिए गए कथित बयान को लेकर भाजयुमो ने तीखा विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने भूपेश बघेल का पुतला दहन कर कांग्रेस को “सनातन विरोधी” करार दिया।
बीच सड़क पर लगे नारे… और पुतले को आग के हवाले करने के साथ ही भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि—
कांग्रेस नेताओं ने साधु-संतों का अपमान किया है,भगवान राम और रामसेतु को पहले काल्पनिक बताया गया,राम मंदिर आमंत्रण के बाद भी गांधी परिवार दर्शन को नहीं गया,और अब संतों का विरोध कर राजनीतिक स्क्रिप्ट चलाने की कोशिश हो रही है।


प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने साफ कहा कि—
“धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा सनातन की जागृति कर रहे हैं,
और कांग्रेस नेतृत्व को इससे परेशानी है।
धर्मांतरण कराने वालों को संरक्षण देने वाले नेताओं को
सनातन और संतों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं।”
भाजयुमो का दावा है कि सनातन पर प्रहार करने वाली कांग्रेस अब जनता से कट चुकी है और आने वाले समय में देश के राजनीतिक नक्शे से खत्म होती जाएगी।
वहीं इस पूरे विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है




