बीबी फातिमा ह्यूमैनिटी फ़ाउंडेशन का वार्षिक सम्मान समारोह: मेधावी छात्राओं व समाजसेवियों को मिला सम्मान

जांजगीर-चांपा
बीबी फातिमा ह्यूमैनिटी फ़ाउंडेशन द्वारा ओमसिटी सभागार में वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मानवता, शिक्षा और समाजसेवा को बढ़ावा देने वाले इस कार्यक्रम में जिले की मेधावी छात्राओं, शिक्षिकाओं और समाजसेवियों को विविध श्रेणियों में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष स्मT. सत्यलता मिरी रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “महिलाओं द्वारा किए जाने वाले ऐसे प्रेरणादायक आयोजन न सिर्फ समाज की दिशा बदलते हैं बल्कि जिले का गौरव भी बढ़ाते हैं।”


सम्मान समारोह में 25 बालिकाओं को 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रशस्ति पत्र और शील्ड प्रदान की गई। फ़ाउंडेशन ने इन्हें आगे बढ़ने और शिक्षा के माध्यम से अपना भविष्य संवारने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तीन विशेष सम्मान प्रदान किए गए—
राजिया अंजुम शेख को चेंजमेकर अवार्ड
शैलजा बाजपेई को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
और स्वयं संगठन बीबी फातिमा ह्यूमैनिटी फ़ाउंडेशन को सोशल एक्सीलेंस अवार्ड
समारोह का सफल संचालन नमीरा मेमन ने किया। मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षित महिलाएं, समाजसेवी, अभिभावक तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं ने अपनी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को भी साझा किया, जिससे वातावरण प्रेरणादायक बन गया।
यह आयोजन जिले में शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं और युवतियों को नई ऊर्जा प्रदान करने वाला साबित हुआ।




