औद्योगिक क्षेत्र नैनपुर में बड़ा हादसा, राइस मिल में काम कर रहा है मजदूरों पर गिरी दीवार 3 मजदूरों की मौत एक घायल

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू
सूरजपुर के नयनपुर में कोल्ड स्टोर में काम करते समय जर्जर दीवार गिरने से तीन मजूदरों की मौत हो गई है,,,
दरअसल नयनपुर के मित्तल कोल्ड स्टोर में सुबह मजदूर चावल बोरे निकलने का काम रहे थे इसी दौरान कोल्डस्टोरेज की दो दीवार एक के बाद एक मजदूरों के ऊपर गिर गया जिससे मोके पर ही दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया वही दो मजूदरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर लाया गया,,,


जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की और मौत हो गई जबकि एक मजदूर की स्थिति गम्भीर बनी हुई है वहीं सूचना के बाद कलेक्टर एस जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत ठाकुर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति जायजा लिया और जांच करा कर दोषियों पर कार्यवाही की बात कही ,,,, दूसरी ओर मजूदरों कि मौत की ख़बर सामने आने के बाद कोल्ड स्टोरेज के बाहर ग्रामीण पहुँच मृतक मजूदरों को मुआवजा देने और संचालक पर कार्यवाही की मांग को लेकर नारे बाजी कर रहे है ,,,, वहीं मोके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है और पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से बात कर उनको समझाने का प्रयास कर रहे है ।




