सूरजपुर

सूरजपुर पुलिस परिवार के बच्चों की बड़ी उपलब्धि—जूडो और रिले रेस में गोल्ड, अब नोएडा नेशनल में दिखाएंगे दम

लोकेशन – सूरजपुर, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर जिले के पुलिस परिवार के बच्चों ने खेल जगत में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। डीएवी पब्लिक स्कूल, विश्रामपुर में आयोजित प्रतियोगिता में जूडो और रिले रेस में स्वर्ण पदक जीतकर इन बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब यह खिलाड़ी आगामी दिनों में नोएडा में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

बुधवार, 19 नवंबर 2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने सभी गोल्ड मेडल विजेताओं को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मानित खिलाड़ियों में शामिल रहे—

अन्नपूर्णा विशी, पुत्री थाना प्रभारी प्रेमनगर विराट विशी, जूडो में गोल्ड

विजय विशी, पुत्र थाना प्रभारी प्रेमनगर विराट विशी, जूडो में गोल्ड

आदित्य सिंह, पुत्र चौकी प्रभारी खड़गवां रघुवंश सिंह, रिले रेस में गोल्ड

सम्मान समारोह के दौरान डीआईजी और एसएसपी ने कहा कि पुलिस परिवार के बच्चों की यह उपलब्धि न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का पल है। उन्होंने खेलों में बच्चों की बढ़ती रुचि और अनुशासन को उत्कृष्ट बताया तथा अन्य बच्चों को भी खेलों में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

स्थानीय स्तर पर मिली इस सफलता ने इन खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाया है, और अब पूरा जिला उनसे राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button