जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई—महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ा गया

जांजगीर-चांपा

पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ अभियान में एक और सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में नवागढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना नवागढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मिसदा निवासी टीकम चंद (उम्र 46 वर्ष) अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बना रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत दबिश दी और आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया। उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 1000 रुपए बताई जा रही है, जब्त की गई।

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 503/25 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेन्डे, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल दिवाकर, आरक्षक रमेश भारद्वाज, राम सरकार कश्यप, अमन राजपूत सहित थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुलिस प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button