राजपुर बस स्टैंड क्षेत्र में एसीबी की बड़ी कार्रवाई — व्यवसायी मनोज अग्रवाल के घर पर छापा, दस्तावेज़ों की गहन जांच जारी

बलरामपुर
रिपोर्टर—लाला उपाध्याय
राजपुर बस स्टैंड क्षेत्र में आज सुबह एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की टीम ने स्थानीय व्यवसायी मनोज अग्रवाल के निवास पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एसीबी की दो गाड़ियों में पहुंची टीम में डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं, जिन्होंने घर को अंदर से लॉक कर दस्तावेज़ों की जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, टीम संभावित आर्थिक अनियमितताओं से जुड़े दस्तावेज़ों की तलाश कर रही है और घर के हर हिस्से की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस का भी पर्याप्त बल मौके पर मौजूद है ताकि भीड़ और अवांछित हस्तक्षेप को रोका जा सके।
छापे की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुटने लगी, लेकिन अधिकारियों ने किसी को भी परिसर के पास नहीं आने दिया। इस वक्त एसीबी टीम दस्तावेज़ों की जांच में जुटी है और कार्रवाई जारी है।
जैसे ही एसीबी की ओर से आधिकारिक बयान या कार्रवाई का कारण सामने आएगा, आप तक अपडेट पहुंचाया जाएगा।




