अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 113 पाव देशी शराब व 28 लीटर महुआ शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन – जांजगीर-चाम्पा | अकलतरा
रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चाम्पा जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।
इसी कड़ी में अकलतरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी प्लेन शराब और अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है।
पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई।

जिले में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने जांजगीर-चाम्पा पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में थाना अकलतरा पुलिस ने ग्राम परसाही नाला और अकलतरा क्षेत्र में रेड कार्रवाई की।
रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी रामलाल जायसवाल, निवासी परसाही नाला, के कब्जे से
113 पाव देशी प्लेन शराब और 23.600 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की।
वहीं दूसरी कार्रवाई में आरोपी इतवारी भार्गव, निवासी अकलतरा, के पास से
05 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
जब्त शराब की कुल कीमत करीब 14 हजार 760 रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर
उन्हें गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना अकलतरा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी




