अकलतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर: शुभांशु मिश्रा / लोकेशन: जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में अकलतरा थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 28 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी दुर्गेश कुमार देवांगन, उम्र 34 वर्ष, निवासी धनवारपारा बम्हनीन थाना अकलतरा के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं महिला आरोपी कौशिल्या तेंदुलकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16 नायकटांड़ अकलतरा के पास से 22 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई।
दोनों आरोपियों के पास से कुल 28 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 5600 रुपये बताई जा रही है, बरामद कर उन्हें मौके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर और आरक्षक राजू भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी




