जांजगीर-चांपा

बलौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- जांजगीर-चाम्पा | बलौदा


जांजगीर-चाम्पा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में बलौदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां 70 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा श्री विजय पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना बलौदा पुलिस ने नया बस स्टैंड के पीछे दबिश देकर आरोपी आशीष कुमार तम्बोली को रंगे हाथों पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से कुल 70 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 5600 रुपये बताई जा रही है, बरामद की गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 36/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी को आज दिनांक 26 जनवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक सुनील टैगोर, प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरक्षक संतोष कुमार रात्रे एवं प्रहलाद निर्मलकर की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button