बलौदाबाजार

बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

बलौदाबाजार

जिले में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी चोट करते हुए 8 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बलौदाबाजार जिले की बया चौकी पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कूटी के जरिए गांजा की सप्लाई की जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बया चौकी पुलिस ने घेराबंदी कर स्कूटी सवार दो आरोपियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 8 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹4 लाख आंकी गई है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की गई, जिसमें गांजा खरीदने वाले और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अहम नंबर पुलिस को मिले। इसी तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने गांजा के मुख्य सप्लायर कुलमानी साहू, निवासी देवनपाली, जिला बरगढ़, ओडिशा को चिन्हित किया।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ओडिशा जाकर मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि आरोपी छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा क्षेत्र में लंबे समय से गांजा की सप्लाई कर रहा था और उसका नेटवर्क कई जिलों तक फैला हुआ था।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी को आज बलौदाबाजार लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button