छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

धार्मिक भावना आहत करने वाले मामले में चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन- जांजगीर-चांपा/रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में चांपा पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामला भोजपुर इलाके का है, जहां 15 मार्च 2026 को योगेश कुमार देवांगन द्वारा थाना चांपा में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि भागवत कथा के आयोजन के दौरान समलाई मंदिर के पास लगाए गए फ्लेक्स बैनर को कलश यात्रा के समय फाड़ दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था आहत हुई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 111/2026 के तहत धारा 298 BNS में केस दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी राजेश वाल्टर, उम्र 71 वर्ष, निवासी मिशन फाटक रोड भोजपुर चांपा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर सहित थाना चांपा स्टाफ की अहम भूमिका रही।
फिलहाल, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती का संदेश गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button