सक्ती

हसौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 70 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

सक्ती
जिले में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में थाना हसौद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम मल्दा के एक व्यक्ति को 70 लीटर कच्ची महुआ शराब और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया।

हसौद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मल्दा निवासी महेंद्र मित्तल (उम्र 40 वर्ष, पिता धनसाय मित्तल) अपनी बिना नंबर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल में अवैध शराब लेकर ग्राम कैथा की ओर जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की और आरोपी को पकड़ लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—70 लीटर कच्ची महुआ शराब (अनुमानित कीमत ₹7,000),पैशन प्रो मोटरसाइकिल (मूल्य ₹50,000)
कुल ₹57,000 मूल्य का माल जब्त किया।आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह पूरी कार्रवाई सहायक उपनिरीक्षक बिसोहन चंद्रा (प्रभारी हसौद) के नेतृत्व में की गई।
टीम में प्र.आर. अश्वनी जायसवाल, नंदूराम राम साहू, संजय शर्मा और ओमप्रकाश अजगल्ले
का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button