जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुलमुला थाना क्षेत्र में जुआ खेलते 10 आरोपी गिरफ्तार

नकदी, ताश की पत्तियां जब्त—जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज

जांजगीर-चांपा

जिले में अवैध जुआ-सट्टे पर नकेल कसने की पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर मुलमुला थाना क्षेत्र में की गई अचानक रेड में 10 जूआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 13,720 रुपये नकद और 52 ताश पत्ते बरामद किए गए।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में की गई। मुलमुला थाना पुलिस ने ग्राम नरियरा में दबिश दी, जहां खुले में जुआ संचालित किया जा रहा था।

गिरफ्तार जूआरियों के नाम

  1. विष्णुकांत टंडन (33)
  2. जलेश्वर बरेठ (43)
  3. भीम राठौर (40)
  4. शशिकांत राठौर (45)
  5. आकाश टंडन (25)
  6. अजीत उर्फ भुरू (20)
  7. अमित बंजारे (30)
  8. नवीन टंडन (23)
  9. गुलशन टंडन (24)
  10. जयंती महिलागे (27)
    सभी निवासी मुलमुला थाना क्षेत्र

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button