जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब बिक्री में 4 आरोपी गिरफ्तार, 22 लीटर महुआ शराब व 40 पाव देशी प्लेन जब्त

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा से इस वक्त की बड़ी ब्रेकिंग खबर सामने आ रही है।
अवैध शराब बिक्री के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 22 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और 40 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 7 हजार 600 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।


कार्रवाई के दौरान थाना सारागांव पुलिस ने आरोपी डोरीलाल खैरवार को 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया, वहीं थाना चांपा पुलिस ने आरोपी नारायण के कब्जे से 7 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की।
इसके अलावा चौकी नैला पुलिस ने मोटरसाइकिल से शराब का परिवहन कर रहे आरोपी अतुल शर्मा और श्याम चौहान को 40 पाव देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा।
पुलिस ने सभी चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक अशोक वैष्णव, थाना प्रभारी चांपा राकेश कुमार सूर्यवंशी, थाना प्रभारी सारागांव और चौकी प्रभारी नैला उपनिरीक्षक भवानी सिंह चौहान की विशेष भूमिका रही।
जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




