जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चाम्पा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आदतन अपराधी सतीश यादव उर्फ ‘बाटा’ पर जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित

जांजगीर-चाम्पा

12 नवम्बर 2025

थाना जांजगीर क्षेत्र के कुख्यात निगरानी बदमाश सतीश यादव उर्फ बाटा पिता धनसाय, उम्र 29 वर्ष, निवासी आईबी रेस्ट हाउस के सामने, जांजगीर के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3 एवं 5 के तहत जिला बदर की कार्यवाही हेतु विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर जांजगीर-चाम्पा को भेजा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सतीश यादव उर्फ बाटा पर अब तक लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर अपराधों के कुल 12 प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा, 4 प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियां भी की जा चुकी हैं।

पुलिस का कहना है कि लगातार कार्रवाई और निगरानी के बावजूद आरोपी अपनी आपराधिक गतिविधियों से बाज नहीं आ रहा है। उसके कारण क्षेत्र में भय और असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। पुलिस ने माना है कि आरोपी की हरकतें क्षेत्र की शांति और कानून व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा बन चुकी हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए थाना जांजगीर पुलिस द्वारा विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर जिला प्रशासन को भेजा गया है, ताकि अपराधी के विरुद्ध जिला बदर (एक्सटर्नमेंट) की कार्यवाही जल्द से जल्द की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांजगीर-चाम्पा पुलिस किसी भी कीमत पर क्षेत्र में अपराध और असामाजिक तत्वों को पनपने नहीं देगी और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button