कॉम्बिंग गश्त में जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही रात में 10 फरार वारंटी गिरफ्तार

रिपोर्टर :- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन :- जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है,
जहां बीती रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए
एक ही रात में कुल 10 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, IPS के निर्देशन में
जिले में शांति और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से
यह विशेष दबिश और कॉम्बिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान
थाना जांजगीर से 04 गिरफ्तारी वारंटी,
थाना बलौदा से 01,
थाना पामगढ़ से 01,
थाना नवागढ़ से 06 गिरफ्तारी,
थाना शिवरीनारायण से 01 स्थाई वारंटी,
और थाना बिर्रा से 02 गिरफ्तारी वारंटी व 01 स्थाई वारंटी को
अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
यह पूरी कार्रवाई
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप,
SDOP चांपा यदुमणि सिदार,
और CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में
संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस बल की सक्रिय सहभागिता से संपन्न हुई।
पुलिस का कहना है कि
जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए
फरार आरोपियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ
ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।



