जांजगीर-चांपा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई — कैलाश नगर में जुआ फड़ पर छापा, सात जुआरी गिरफ्तार, ₹56,450 नगद जब्त

जांजगीर-चांपा
जिले में त्योहार के मौसम में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के निर्देश के बाद चाम्पा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
थाना चाम्पा पुलिस टीम ने कैलाश नगर में चल रहे जुआ फड़ पर छापेमारी कर सात जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹56,450 नगद और 52 ताश की पत्तियां जब्त की हैं।
मौके पर घेराबंदी कर दबोचे गए आरोपी
जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP यदुमणी सिदार के निर्देश पर थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कैलाश नगर कॉलोनी के पीछे स्ट्रीट लाइट के नीचे कुछ लोग रूपए-पैसे का दांव लगाकर ‘काट पत्ती’ जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम
दिनेश राठौर (41 वर्ष), निवासी कैलाश नगर, सूरज ठाकुर (29 वर्ष), निवासी कैलाश नगर, बिंदेश्वर गोपाल (45 वर्ष), निवासी बरपाली चौक, विक्रम सिंह राजपूत (45 वर्ष), निवासी कचरा गोदाम, संदीप उर्फ संजू यादव (29 वर्ष), निवासी बिजली ऑफिस के पास रवि यादव (31 वर्ष), निवासी बरपाली यादव मोहल्ला
निखिल कर्ष (26 वर्ष), निवासी जवाहरपारा
सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई में शामिल टीम:
इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता (थाना प्रभारी चाम्पा),
उपनिरीक्षक ऊमेंद्र मिश्रा, दादुरैया ठाकुर,
सहायक उपनिरीक्षक अरुण सिंह,
तथा आरक्षक आकाश कालोसिया, शंकर राजपूत, वीरेश सिंह, संजय केवट, सचिन एक्का, कैलाश यादव, जय उरांव, भूपेंद्र गोस्वामी और रूप नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



