जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — नदी किनारे चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार, नकदी-वाहन बरामद

जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस की जुआ-सट्टा विरोधी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना मुलमुला पुलिस ने ग्राम बुटराभंवर के नदी किनारे चल रहे जुआ के अड्डे पर दबिश देकर 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल ₹31,170 नकद राशि, ताश की पत्तियाँ तथा 4 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देश पर की गई, जो जिलेभर में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।

थाना मुलमुला प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में यह रेड की गई। कार्रवाई में एएसआई प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी, प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह, प्रधान आरक्षक अमृत सूर्य, तथा आरक्षक जितेंद्र कुर्रे और निलेश तिवारी की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची:

1. सौरभ लाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी मगरपार बिलासपुर

2. शिव पटेल, उम्र 36 वर्ष, निवासी मगरपार बिलासपुर

3. सूपुलिस का संदेश:रज यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी मल्हार बिलासपुर

4. अंकित कुमार टंडन, उम्र 21 वर्ष, निवासी भगवानपाली मस्तूरी बिलासपुर

5. करण सिंह लहरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम बिनोरी मल्हार बिलासपुर

6. रमेश आजाद, उम्र 45 वर्ष, निवासी अर्जुनी, थाना अकलतरा

7. प्रमोद साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी तिफरा सिरगिट्टी बिलासपुर

8. दिव्यकांत साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी तिफरा बिलासपुर

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज में कानून-व्यवस्था और शांति बनी रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button