जांजगीर-चांपा

जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देर रात जुआ फड़ पर छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार

रिपोर्टर – सुधांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस ने जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए देर रात बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम सुकली नहर पार में साइबर टीम एवं थाना जांजगीर पुलिस की संयुक्त छापेमार कार्रवाई की गई। मुखबिर सूचना पर की गई इस रेड में जुआ खेलते हुए 10 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया, जिनके कब्जे से कुल 46 हजार 700 रुपये नगद और ताश पत्तियां जप्त की गईं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी, एएसआई अरुण सिंह सहित साइबर टीम और थाना जांजगीर पुलिस के कई अधिकारियों और जवानों का विशेष योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button