सूरजपुर

झिलमिली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14 संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, 2 वारंटी गिरफ्तार

सूरजपुर, छत्तीसगढ़

रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।थाना झिलमिली पुलिस ने बीते दिन 14 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है।
इन सभी व्यक्तियों पर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने और लगातार शिकायतें मिलने का आरोप था।

डीआईजी और एसएसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

डीआईजी एवं एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने हाल ही में सभी थानों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि
“क्षेत्र में सक्रिय संदिग्ध और बदमाश तत्वों की निगरानी बढ़ाई जाए,और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।”

इन्हीं निर्देशों के तहत झिलमिली थाना पुलिस ने यह प्रिवेंटिव एक्शन (Preventive Action) लेते हुए कार्रवाई की,ताकि अपराध होने से पहले ही रोका जा सके और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button