कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन जगह दबिश, 113 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त—तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने कोटा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी और अवैध महुआ शराब की बिक्री में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 113 लीटर महुआ शराब बरामद की है। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर थाना कोटा पुलिस द्वारा की गई। दिनांक 03 दिसंबर की शाम थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गौबंद, लमेर और दरीकापा में भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री हो रही है। सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने तीनों स्थानों पर रेड की।


दबिश के दौरान पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनकी पहचान इस प्रकार है—
विजेंद्र मानिकपुरी (31 वर्ष)
निवासी पुरानी बस्ती कोटा, हाल मुकाम गौबंद लमेर
बरामदगी: 25 लीटर महुआ शराब
कीमत: ₹5,000/-
मनीषा केवट (33 वर्ष)
निवासी लमेर, थाना कोटा
बरामदगी: 48 लीटर महुआ शराब
कीमत: ₹9,600/-
राकेश आनंद (40 वर्ष)
निवासी दरीकापा, थाना कोटा
बरामदगी: 40 लीटर महुआ शराब
कीमत: ₹8,000/-
पुलिस ने तीनों आरोपियों से बरामद शराब को विधिवत जप्त करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई के लिए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।




