जशपुर

कुनकुरी पुलिस का बड़ा एक्शन — 100 क्विंटल 02 लाख 32 हजार का अवैध धान से भरा ट्रक जब्त

दीपक वर्मा – जशपुर
लोकेशन – कुनकुरी

जशपुर जिले में अवैध धान परिवहन पर पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में कुनकुरी पुलिस ने बीते शाम बड़ी कार्यवाही करते हुए 100 क्विंटल अवैध धान से भरे ट्रक *क्रमांक *CG*14 एम. आर. 6997 को पकड़ा, जहां फर्जी कागजात के जरिए यह अवैध धान कि तस्करी की जा रही थी, विक्रेता का नाम मां मंशादेवी ट्रेडर्स एवं जब्त ट्रक वाहन में लोड धान की कीमत दो लाख 32 हजार रुपए बताया गया है।

बता दें कि धान खरीदी सीजन शुरू होते ही अवैध धान परिवहन करने वाले तस्करों की गतिविधियां तेज हो जाती हैं, लेकिन जशपुर पुलिस लगातार नाकाबंदी और पैट्रोलिंग के जरिए इन पर सख्त नजर बनाए हुए है।

SSP शशि मोहन सिंह ने साफ निर्देश दिए हैं कि सरहदी राज्यों से आने वाले अवैध धान पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी कीमत पर ऐसे परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रक को पकड़े जाने के बाद कुनकुरी पुलिस ने मामले की जानकारी प्रशासन को दे दी है।

कुनकुरी तहसीलदार प्रमोद पटेल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button