सक्ती
मालखरौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली सिरप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

सक्ती जिला
दिनांक – 02/02/2026
रिपोर्टर – लाला उपाध्याय
सक्ती जिले से इस वक्त बड़ी ब्रेकिंग खबर सामने आ रही है। मालखरौदा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली सिरप की तस्करी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 94 शीशी ONREX नशीला सिरप बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण कुमार डनसेना और धजाराम कुर्रे, दोनों निवासी रायगढ़, जबकि सिकंदर गवेल और कृष्ण कुमार जांगड़े निवासी सक्ती शामिल हैं। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान घटना में प्रयुक्त वेगनआर कार और एक मोटरसाइकिल को भी जप्त किया है।


मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




