नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम कटौद में जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन-नवागढ़, जांजगीर-चांपा/रिपोर्टर-शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर सामने आई है,
जहां थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम कटौद में जुआ खेल रहे 06 जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस को आरोपियों के कब्जे से कुल 11 हजार 100 रुपये नकद और तास पत्तियां बरामद हुई हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।
नवागढ़ पुलिस द्वारा बीती रात ग्राम कटौद में दबिश देकर जुआ खेलते आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार जुआरियों के नाम:
रामखिलावन कश्यप (40 वर्ष)
दिनेश साहू (43 वर्ष)
हरि कुमार कश्यप (30 वर्ष)
घनश्याम कश्यप (29 वर्ष)
जैनी साहू (33 वर्ष)
टिंकू केवट (30 वर्ष)
(सभी निवासी – ग्राम कटौद, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा)
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।





