जांजगीर-चांपा

पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 108 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर–चांपा | पामगढ़

जांजगीर–चांपा जिले से अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई की बड़ी खबर सामने आई है।
थाना पामगढ़ पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का परिवहन और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पामगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।
रेड के दौरान पुलिस ने 108 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 21 हजार 600 रुपये बताई जा रही है, बरामद की।
इसके साथ ही शराब के परिवहन में प्रयुक्त केटीएम ड्यूक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
सुग्रीव गोंड (19 वर्ष) और
जितेंद्र गोंड (25 वर्ष)

दोनों निवासी सेमरिया, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर–चांपा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में,
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप और
एसडीओपी अकलतरा श्री प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में की गई।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक सावन सारथी सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button