पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 08 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन – जांजगीर–चांपा | पामगढ़
रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
जांजगीर–चांपा जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पामगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 08 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर–चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित रेड कार्रवाई करते हुए ग्राम मुड़पार निवासी 57 वर्षीय भरत यादव को पकड़ा।
आरोपी के कब्जे से करीब 1600 रुपये मूल्य की 08 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 56/26 पंजीबद्ध किया।
विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर 06 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।




