पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल

जांजगीर-चांपा
जिले में अवैध शराब कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में थाना पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक और एक नाबालिग को अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री हेतु परिवहन करते पकड़ा है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से कच्ची महुआ शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं।
सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की और ग्राम क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी सूर्यप्रकाश मनहर (उम्र 24 वर्ष, निवासी थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा) को पकड़ लिया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से—16 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹1,600),घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल
जब्त की।साथ ही एक विधि-विरुद्ध संघर्षरत बालक (नाबालिग) भी इस अवैध शराब परिवहन में शामिल पाया गया, जिसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्यवाही की गई है।
थाना पामगढ़ पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 534/25, धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर और अवैध शराब बिक्री पर रोक के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा (थाना प्रभारी पामगढ़), सहायक उपनिरीक्षक रामदुलार साहू, आरक्षक विश्वजीत सिंह आदिले, राघवेंद्र, भुनेश्वर पटेल और महेश राज का विशेष योगदान रहा।




