सक्ती

सक्ति पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराए पर ली गई दो बोलेरो गाड़ियों को हड़पने वाला आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार

मालखरौदा/सक्ती

थाना मालखरौदा पुलिस ने गाड़ी किराए पर लेकर न किराया चुकाने और न ही वाहन लौटाने वाले आरोपी को दुर्ग से गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से दो बोलेरो वाहन बरामद कर लिए गए हैं। मामले में आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

आरोपी का नाम और विवरण

खोमलाल देवांगन, पिता गोविंद देवांगन
उम्र 33 वर्ष
निवासी—मकान नंबर 251, वार्ड 10, शंकर नगर, दुर्ग
थाना—मोहन नगर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)

अपराध क्रमांक: 229/2025
धारा: 316(3), 61 BNS

मामले की पूरी पृष्ठभूमि

प्रार्थीया ने 29 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके नाम दर्ज दो बोलेरो वाहन उसने परिचित आमिर खान, निवासी जरवानी (सहसपुर, जिला राजनांदगांव), को किराए पर दिए थे।
आरोपी ने 01 फरवरी 2025 को बीएसपी प्लांट में वाहन चलवाने के नाम पर 50,000 रुपये अग्रिम देकर दोनों गाड़ियाँ ले ली थीं।

प्रार्थी के अनुसार, न तो किराया दिया गया और न ही वाहन वापस किए गए। जांच में पता चला कि दोनों बोलेरो गाड़ियाँ ईशंक गजपाल (भिलाई) और खोमलाल देवांगन (दुर्ग) के कब्जे में थीं, जिन्होंने वाहन लौटाने और बकाया किराया देने से इंकार कर दिया।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की।

SP–ASP के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए:

श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती

श्री हरीश यादव (रा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सक्ती

ने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

टीम ने दुर्ग में दबिश देकर खोमलाल देवांगन को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने दोनों बोलेरो अपने कब्जे में रखना स्वीकार किया, जिसके बाद वाहनों को बरामद कर लिया गया।

आरोपी का कृत्य अपराध साबित होने पर उसे 02 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में प्रमुख रूप से योगदान रहा:

निरीक्षक प्रवीण राजपूत, थाना प्रभारी, मालखरौदा

स.उ.नि. दिलीप सिंह खलखो

आरक्षक महेंद्र कंवर

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button