जांजगीर-चांपा

सारागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार 3 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

रिपोर्टर :- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन :- जांजगीर–चांपा, छत्तीसगढ़


जांजगीर–चांपा पुलिस से जुड़ी एक बड़ी ब्रेकिंग खबर सामने आई है।
थाना सारागांव क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सारागांव पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में कमरीद निवासी महेंद्र कुमार कश्यप, चोरिया निवासी देवीप्रसाद बरेट और मोहगांव निवासी नरेंद्र सूर्यवंशी शामिल हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अर्जुन जांगड़े सहित आरक्षक शंकर जय किशन और रामायण कंवर की सराहनीय भूमिका रही है।
फिलहाल तीनों आरोपियों को विधिसम्मत कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आगे भी फरार आरोपियों के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button