सारागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 पाव अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा से इस वक्त एक बड़ी पुलिस कार्रवाई की खबर सामने आ रही है। जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही जांजगीर-चांपा पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
सारागांव थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 32 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान राम यादव उर्फ बड़कू, उम्र 24 वर्ष, निवासी कमरिद, थाना सारागांव के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी अवैध रूप से शराब बिक्री की फिराक में था, तभी मुखबिर की सूचना पर सारागांव पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। आरोपी के कब्जे से कुल 32 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत लगभग 3260 रुपये आंकी गई है, बरामद की गई है।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई। इस अभियान में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक रेमन राजपूत, अर्जुन जांगड़े, आरक्षक गोवर्धन टाइगर और जयकिशन की अहम भूमिका रही।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




