बिलासपुर

सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ग्राम नगोई में अवैध शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव देशी शराब जब्त

बिलासपुर

जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम नगोई में चोरी-छिपे अवैध शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2,880 रुपये, बरामद की गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) के निर्देश पर की गई, जिनके द्वारा जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के आदेश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी (सिविल लाइन/सरकंडा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना सरकंडा पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था।

इसी क्रम में दिनांक 16 दिसंबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नगोई के आवास पारा क्षेत्र में एक व्यक्ति झोले में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और आरोपी शत्रुहन साहू उर्फ बबलू साहू को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से शराब के साथ 110 रुपये नगद बिक्री रकम भी बरामद की गई।

आरोपी के खिलाफ थाना सरकंडा में अप.क्र. 1747/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

सरकंडा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button