जांजगीर-चांपा

शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई — जुआ खेल रहे 6 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, ₹22,100 कैश बरामद

रिपोर्टर : जय ठाकुर
लोकेशन : शिवरीनारायण / जांजगीर-चांपा
दिनांक : 10 दिसंबर 2025

जिले में अवैध जुआ-सट्टा पर रोक लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में इसी कड़ी में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पड़रिया खार में छापा मारा।

छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके पर ही 06 जुआरियों को ताश के पत्तों के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
कार्रवाई के दौरान ₹22,100 नकद और 52 पत्ती ताश बरामद किए गए।

सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार जुआरियों के नाम

  1. वासुदेव साहू, पिता रामजी साहू, उम्र 24 वर्ष
    निवासी – कुमारी थानारी, जिला बलौदाबाज़ार
  2. बहादुर प्रसाद कैवर्त, पिता स्व. रामचरण कैवर्त, उम्र 58 वर्ष
    निवासी – अमलीडीहा, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़
  3. रवि सागर, पिता प्रहलाद सागर, उम्र 36 वर्ष
    निवासी – कुमारी थानारी, जिला बलौदाबाज़ार
  4. भुवन केवट, पिता छोटू केवट, उम्र 28 वर्ष
    निवासी – देवरहा, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़
  5. इतवारी केवट, पिता फिरन केवट, उम्र 24 वर्ष
    निवासी – अमलीडीहा, थाना बिलाईगढ़
  6. महेश कुमार साहू, पिता पुनिराम साहू, उम्र 33 वर्ष
    निवासी – कुम्हारी, थाना किधरौरी, जिला बलौदाबाज़ार

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी

सउनि रामप्रसाद बघेल

प्रधान आरक्षक सुधीर साहू

आरक्षक प्रवीण साहू, नितिन द्विवेदी, राजेश कश्यप

बेदाराम पटेल, विवेक ठाकुर, दिनेश चौहान, शिव रायसागर

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button