शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए शिवरीनारायण थाना क्षेत्र से एक आरोपी को 40 पाव देशी मदिरा शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने रेड कार्रवाई कर आरोपी समीर खान पिता मोहम्मद सलीम खान उम्र 25 वर्ष निवासी शिवरीनारायण को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी मदिरा शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सहायक उप निरीक्षक कपीलराम साहू, प्रधान आरक्षक तरीकेश पाण्डेय, आरक्षक प्रवीण साहू एवं आरक्षक नितिन द्विवेदी का विशेष योगदान रहा।




