जांजगीर-चांपा

शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

रिपोर्टर:- शुभांशु मिश्रा
लोकेशन:- जांजगीर-चाम्पा (शिवरीनारायण)

जांजगीर-चाम्पा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शिवरीनारायण थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चाम्पा श्री विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप और एसडीओपी चांपा श्री यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी बादल भारद्वाज, उम्र 26 वर्ष, निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से करीब 40 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपये बताई जा रही है।
आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, सहायक उप निरीक्षक सियाराम यादव, आरक्षक प्रवीण साहू, नितीन द्विवेदी, महिला आरक्षक पूजा भारती कटकवार सहित थाना शिवरीनारायण पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
फिलहाल पुलिस अवैध शराब कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई की बात कह रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button