सूरजपुर आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 8,352 नशीले कैप्सूल के साथ युवक गिरफ्तार

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू
सूरजपुर आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी अनिल कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सूरजपुर की टीम ने नशीले कैप्सूल के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। दिनांक 12 जनवरी 2026 को आबकारी वृत्त सूरजपुर प्रभारी प्रदीप वर्मा, आबकारी उप निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पंच मंदिर पारा, कब्रिस्तान मोहल्ला, थाना सूरजपुर, जिला सूरजपुर निवासी मो. रोशन पिता अमीनुद्दीन (उम्र 23 वर्ष) अपने कब्जे में भारी मात्रा में अवैध नशीले कैप्सूल रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल दबिश देकर आरोपी को मौके से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 8,352 नग नशीले कैप्सूल SPASMO-PROXYVON (Tramadol) बरामद किए गए, जिन्हें जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है। संपूर्ण कार्रवाई एवं विवेचना आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा द्वारा की गई।




