
रिपोर्टर: दीपक यादव / लोकेशन: तोरवा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। शहर में अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तोरवा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 03 अप्रैल 2026 की शाम पुलिस ने अड्डेबाजों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान दो आदतन बदमाशों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पेंडलवार नर्सिंग होम के पास एक गली में स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई।
तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से कमर में छुपाकर रखे गए तलवारनुमा लोहे के दो धारदार चाकू बरामद किए गए।





